You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कांग्रेस से निकले हिमंत बीजेपी में इतने अहम कैसे बने?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा फिर चुनावी मैदान में हैं. एक सरकारी कर्मचारी के बेटे, सरमा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 'ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन' से की थी.
इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए, जहां वो लगभग दो दशक तक रहे. लेकिन इसके बाद, 2015 में वे बीजेपी में शामिल हो गए और तब से वे पार्टी के सबसे मज़बूत वैचारिक चेहरों में से एक बन गए हैं और देश में सबसे ज़्यादा विवादित चेहरों में भी गिने जाते हैं.
सीएम सरमा की इस तरक्की के पीछे क्या वजह रही है? एक ऐसा करियर जो इतने विविध वैचारिक रास्तों से होकर गुज़रता है, यह सवाल खड़ा करता है कि हिमंत बिस्वा सरमा असल में कौन हैं और वे किस चीज़ का प्रतिनिधित्व करते हैं?
बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित और प्रभात कुमार ने उनकी यात्रा को समझने के लिए असम में कई दिन बिताए. देखिए उनकी यह ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट.
अतिरिक्त रिपोर्टिंगः दिलीप कुमार शर्मा
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)