टाइगर डे पर सहवाग को किसकी याद आई

प्रकाशित

29 जुलाई यानी अंतरराष्ट्रीय टाइगर डे.

लेकिन भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग ने इस दिन को समर्पित किया भारत के पूर्व कप्तान रहे मंसूर अली ख़ां पटौदी को, जिन्हें टाइगर पटौदी भी कहा जाता है.

वीरेंदर सहवाग ने ट्वीट किया- अंतरराष्ट्रीय टाइगर डे पर टाइगर पटौदी को याद करना बनता है, जिन्होंने एक आँख में न के बराबर रोशनी के बावजूद क्रिकेट में अदभुत प्रदर्शन किया.

6 जनवरी 1941 को जन्मे टाइगर पटौदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी. उन्होंने 46 टेस्ट खेले और छह टेस्ट शतक लगाए.

उन्होंने फ़िल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की. उनके तीन बच्चे हैं. सैफ़ अली ख़ान, जो बॉलीवुड के चर्चित हीरो हैं, सोहा अली ख़ान, जो एक्ट्रेस हैं और सबा अली ख़ान, जो ज्वैलरी डिजाइनर हैं.

टाइगर पटौदी का निधन 22 सितंबर 2011 को 70 साल की उम्र में हो गया था.

टाइगर पटौदी

सहवाग के इस ट्वीट का लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया और टाइगर पटौदी को याद किया. कई लोगों ने सहवाग की भी तुलना टाइगर से की.

स्वप्ना जोशी ने ट्विटर हैंडल ‏@SwapnaJoshi5 से लिखा- सहवाग, आपको भी हैप्पी टाइगर डे क्योंकि आप शेरों के शेर हो. कोई भी टाइगर डे पर इस तरह की शुभकामना के बारे में सोच नहीं सकता.

सौरभ पाठक (‏@i_m_skp) ने लिखा- आप क्रिकेट के रियल टाइगर हो पाजी.

अंकित त्यागी (‏@sh_atyagi) ने लिखा है- देश के 2500 टाइगर्स में से आपने पटौदी को याद किया. आप बेहतरीन हो.

सैफ़ अली ख़ान के फ़ैन ने ट्विटर हैंडल ‏@SaifWoww से लिखा है- सहवाग, आपका धन्यवाद कि आपने भारत के रियल टाइगर को याद किया है. उनके लड़के सैफ़ अली ख़ान भी इस समय बॉलीवुड के एकमात्र टाइगर हैं.

पूर्णो सिन्हा लिखते हैं- आप क्रिकेट के टाइगर हो. मिस यू पाजी.

जयेश थानवी ने ट्विटर हैंडल ‏@772Thanvi से लिखा है- वीरेंदर सहवाग, पटौदी ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया और उन्होंने भारत में क्रिकेट की नींव रखी.

विकी कुमार कहते हैं- आपसे बड़ा टाइगर कोई नहीं.