कोहली ने ठोके 44 गेंद पर 74 रन, भारत जीता

शिखर धवन
प्रकाशित

भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले प्रेक्टिस मैच में शानदार जीत हासिल की है.

शुक्रवार को पर्थ में खेले गए टी-20 मैच में भारत ने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हरा दिया.

पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए.

शिखर धवन

भारत की ओर से शिखर धवन ने 46 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए.

विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए.

जवाब में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी.

विराट कोहली

रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और नए गेंदबाज़ बरिंदर सरां ने 2-2 विकेट लिए.

शनिवार को भारत पश्चिम ऑस्ट्रेलिया से 50-50 ओवर के मैच में भिडे़गा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सिरीज़ का पहला मैच 12 जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा.

इसके अलावा दोनों टीमें तीन टी-20 मैच भी खेलेंगी.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> कर सकते हैं. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)