नरसिंह ने जीता विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य

प्रकाशित

भारत के पहलवान नरसिंह पंचम यादव ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया है. इसके साथ ही उन्होंने अगले साल होने वाले ओलंपिक के लिए भी भारत की एक जगह पक्की कर दी है.

उन्होंने ये मुकाबला पुरुषों की 74 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल वर्ग में जीता.

अमरीका के लास वेगास में रविवार को हुए मुकाबले में नरसिंह ने फ्रांस के ज़ेलिमख़ान खदजीएव को 12-8 से मात दी.

भारत का ख़राब प्रदर्शन

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये पहली बार है जब किसी भारतीय पहलवान ने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर भारत के लिए ओलंपिक बर्थ पक्का किया हो.

इस साल की वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले नरसिंह अकेले भारतीय पहलवान रहे.

एजेंसियों के मुताबिक ओलंपिक बर्थ देश के लिए जीता है और ज़रूरी नहीं कि ये बर्थ उसी खिलाड़ी को मिले जिसने पदक जीता है.

इस बार की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की ओर से अमित कुमार, अरुण कुमार और सुमित भी थे लेकिन वो क्वार्टरफ़ाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां<link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>