एंडी मरे ने हार का गुस्सा निकाला 'बेचारे रैकेट' पर

प्रकाशित

ब्रितानी टेनिस स्टार एंडी मरे यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं.

पूरे मैच के दौरान एंडी मरे खेल पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाए और उन्होंने अपनी खीझ रैकेट पर निकाली.

चार घंटे 18 मिनट तक चले एक बेहद कड़े मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका के केविन एंडरसन ने मरे को हराया.

एंडरसन पहली बार किसी बड़ी प्रतियोगिता के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुँचे हैं.

पाँच सालों के बाद ये पहला मौका है जब एंडी मरे क्वार्टर फ़ाइनल से पहले ही किसी ग्रैंड स्लेम प्रतियोगिता से बाहर हुए हैं.

दूसरी ओर महिला एकल मुक़ाबले में पेत्रा क्वितोवा ने जो कोंटा को 7-5 6-3 से हरा दिया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>