बीजिंग में उसैन बोल्ट की गोल्डन हैट्रिक

उसैन बोल्ट
प्रकाशित

जमैका के चैंपियन एथलीट उसैन बोल्ट ने बीजिंग में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की हैट्रिक जमा दी.

बोल्ट की टीम ने चार गुणा सौ मीटर की रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया. बोल्ट इस रेस के आख़िरी हिस्से में दौड़े और उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों से बड़े अंतर से रेस जीती.

बोल्ट की टीम ने 37.36 सैकेंड में रेस पूरी की. इस रेस में चीन की टीम दूसरे और कनाडा की टीम तीसरे नंबर पर रही.

बोल्ट ने इसके पहले बीजिंग विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सौ मीटर और दो सौ मीटर रेस में भी स्वर्ण पदक हासिल किया.

11 स्वर्ण पदक

उसैन बोल्ट

उसैन बोल्ट अब तक वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 11 स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं

ब्रिटिश एथलीट मो फराह ने भी बीजिंग में नया इतिहास रचा.

उन्होंने पांच हजार मीटर की रेस में गोल्ड हासिल किया. फराह ने इसके पहले दस हजार मीटर की रेस में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>