कोलंबो टेस्ट: पहली पारी में भारत के 393 रन

साहा
इमेज कैप्शन, रिद्धिमान साहा ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया
प्रकाशित

श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में भारत की टीम पहली पारी में 393 रन बनाकर आउट हो गई है.

कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने केएल राहुल के शतक की बदौलत छह विकेट पर 319 रन बना लिए थे.

भारत के स्कोर में दो ही रन जुटे थे कि आर अश्विन आउट हो गए. अश्विन ने सिर्फ़ दो रन बनाए.

लेकिन आठवें विकेट की साझेदारी में अमित मिश्रा और रिद्धिमान साहा ने 46 महत्वपूर्ण रन जोड़े. दोनों अच्छा खेल रहे थे.

बल्लेबाज़ी

रंगना हेरात
इमेज कैप्शन, श्रीलंका की ओर से रंगना हेरात ने चार विकेट लिए

तभी अमित मिश्रा 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद साहा भी आउट हो गए.

लेकिन इस बीच साहा ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया. वे 56 रन बनाकर आउट हुए. आख़िरी विकेट के रूप में ईशांत शर्मा आउट हुए, जिन्होंने दो रन बनाए और उमेश यादव दो रन पर नाबाद रहे.

श्रीलंका की ओर से रंगना हेरात ने 81 रन देकर सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए. धमिका प्रसाद, एंजेलो मैथ्यूज़ और डी चमीरा ने दो-दो विकेट लिए.

भारत की पहली पारी की बात करें, तो केएल राहुल ने सर्वाधिक 108 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 79 और कप्तान विराट कोहली ने 78 रन बनाए.

तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ का पहला टेस्ट श्रीलंका जीत गया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>