तुर्की की एथलीट से ओलंपिक गोल्ड मेडल छिना

turkey athlete
प्रकाशित

तुर्की की एथलीट अज़ल्ह चैकिर अल्पतेकिन से 2012 के ओलंपिक खेलों में पंद्रह सौ मीटर दौड़ में जीते गए स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया है.

उनके रक्त की जांच रिपोर्ट में डोपिंग का पता चलने के बाद यह फ़ैसला लिया गया.

'कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट' ने कहा है कि अज़ल्ह चैकिर अल्पतेकिन और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स एसोसिएशनों के महासंघ (आईएएएफ़) की सहमति से हुए समझौते को मंज़ूरी दे दी गई है.

अज़ल्ह चैकिर अल्पतेकिन पर आठ साल का बैन भी लगाया गया है.

athlete turkey

इसके अलावा जुलाई 2012 से एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अल्पतेकिन के परिणाम रद्द किए जाएंगे.

अल्पतेकिन ने 2012 की यूरोपियन चैम्पियनशिप में पदक जीता था उसे भी रद्द किया जायेगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक क</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>रें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>