लोढ़ा समिति की सिफ़ारिशें मानेगा बीसीसीआई

राजीव शुक्ला, अनुराग ठाकुर
प्रकाशित

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने सट्टेबाज़ी और भ्रष्टाचार की जांच करने वाली लोढ़ा समिति की सिफ़ारिशों को मानने का फ़ैसला किया है.

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की रविवार को हुई बैठक में ये फ़ैसला किया गया.

लोढ़ा समिति ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो-दो साल का प्रतिबंध लगाया है.

इससे आईपीएल में टीमों की संख्या घटकर छह रह गई है.

छह हफ़्ते में रिपोर्ट

राजीव शुक्ला, अनुराग ठाकुर, सौरव गांगुली, अनिरुद्ध चौधरी
इमेज कैप्शन, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल चेयरमैन राजीव शुक्ला, बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर, सौरव गांगुली, और खजांची अनिरुद्ध चौधरी मुंबई में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला को एक कार्य समूह भी बनाने के लिए अधिकृत किया है जो अगले संस्करण का रोडमैप तैयार करेगा.

इस कार्यसमूह को अगले 6 हफ़्ते में रिपोर्ट देनी है.

राजीव शुक्ला ने बताया, "ये कार्यसमूह ये सुझाव देगा कि आईपीएल कैसे हो, कितनी टीमें हों, ये समूह सभी हितधारकों, क्रिकेट एडवाइज़री कमेटी, प्रायोजकों, ब्रॉडकास्टर, राज्य क्रिकेट संघ, क़ानूनी जानकारों से बात करेगा. ये रिपोर्ट गवर्निंग काउंसिल को जाएगी और फिर कार्यसमिति को जाएगी जो इस बारे में फ़ैसला लेगी."

कार्यसमूह के सदस्यों की घोषणा सोमवार तक होगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>