सुमित और ली के नाम खिताब

sumit_nagal_land_nam_hoang_ly
प्रकाशित

विंबलडन में रविवार को बॉयज़ डबल्स का फ़ाइनल भारत के सुमित नागाल और उनके जोड़ीदार वियतनाम के नाम हॉन्ग ली ने अपने नाम कर लिया.

18वीं वरीयता के साथ खेल रहे नागाल-नाम ने फ़ाइनल में चौथी वरीयता हासिल अमरीका के राइली ओपेल्का और जापान के अकीरा सांतीलान की जोड़ी को सीधे सेटो में 7-6, 6-4 से मात दी.

इससे पहले सेमीफ़ाइनल में ओपेल्का-अकीरा की जोड़ी ने शीर्ष वरीयता हासिल अमरीका के टेलर हैरी फ्रिंट्ज़ और माइकल ममोथ को 6-3, 6-4 से हराया था.

लेकिन फ़ाइनल में भारत के सुमित नागाल और वियतनाम के लेयी होआंग ने बेहतर तालमेल दिखाया.

पहला सेट ज़रूर टाई ब्रेकर में समाप्त हुआ लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने अपनी विरोधी जोड़ी पर दबाव बनाते हुए 6-4 से सेट और खिताब अपने नाम किया.

हिंगिस-पेस

रविवार को भारत के लिएंडर पेस और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस ने मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता.

इससे पहले शनिवार को भारत की सानिया मिर्ज़ा और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने महिलाओं का डबल्स खिताब जीता था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>