'सानिया भाभी पाकिस्तानी भी आपको प्यार करते हैं'

सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस
प्रकाशित

भारत की सानिया मिर्ज़ा और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के विंबलडन में महिलाओं का डबल्स ख़िताब जीतने पर ट्विटर पर खूब बधाइयां मिल रही हैं.

हैशटेग सानिया मिर्ज़ा भारत में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सानिया और हिंगिस को बधाई दी है.

नरेंद्र मोदी का ट्वीट

राष्ट्रपति के अाधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया, "सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस को विंबलडन में महिला डबल्स जीतने पर दिली मुबारकबाद. सानिया मिर्ज़ा की उपलब्धि भारतीय युवाओं को प्रेरणा देगी."

मध्य एशिया की यात्रा पर गए मोदी ने ट्वीट किया, "मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्ज़ा आपने बेहतरीन टेनिस खेली और विंबलडन में शानदार जीत दर्ज की. हमें तुम पर गर्व है और हम बहुत ख़ुश हैं."

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है.

ट्विटर पर कई लोगों का कहना है कि यह पहला मौक़ा है जब दोनों देश एक साथ ख़ुशी मना सकते हैं क्योंकि सानिया भारत की बेटी हैं और पाकिस्तान की बहू.

'भाभी हम आपको प्यार करते हैं'

शोएब मलिक

टिवटर पर चंदन साहू लिखते हैं, "अंततः वो पहला दिन आ ही गया जब भारत और पाकिस्तान दोनों ख़ुश हैं."

सानिया के पति और क्रिकेटर शोएब मलिक ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए लिखा, "मुझे उस पर गर्व है. दृढ़ संकल्प, अनुशासन, फ़ोकस और बड़े सपनों से ही एथलीट बनते हैं."

सानिया के लिए ट्वीट

वहीं पाकिस्तान के उमेर एलन ने लिखा, "भाभी, ये भारत के बारे में नहीं है ये हमारी भाभी के बारे है. भाभी आप जहां भी हो आगे बढ़ती रहो. हम पाकिस्तानी आपको प्यार करते हैं."

बधाई भारत को या पाकिस्तान को?

पवन खेड़ा का ट्वीट

वहीं पवन खेड़ा ने @Pawankhera हैंडल से ट्वीट किया, "सानिया मिर्ज़ा ने विंबलडन डबल्स ख़िताब जीत लिया है. क्या आरएसएस जल्दी से बताएगा कि मैं किसे मुबारकबाद दूँ- भारत को या पाकिस्तान को."

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा, "सानिया और मार्टिना को विंबलडन जीतने पर बधाई. सानिया तुम हमें गर्व महसूस कराती रहती हो."

शाहरुख ख़ान ने सानिया को मुबारकबाद देते हुए ट्वीट किया, "और सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस ने ख़ुश कर दिया. बहुत अच्छा खेले. तुम्हें मेरा प्यार."

भारतीय अच्छे डबल्स प्लेयर क्यों हैं?

दिग्विजय सिंह का ट्वीट

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सानिया को मुबारकबाद देते हुए लिखा, "सानिया और हिंगिस को बधाई. यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात है. भारतीय इतने अच्छे डबल्स प्लेयर कैसे होते हैं?"

जबकि फ़ाइम पटेल ने ट्वीट किया, "सानिया को मुबारकबाद. वो सच्ची भारतीय हैं. उन लोगों के मुँह पर तमाचा जिन्होंने उनके भारतीय होने पर शक़ किया."

कुमार प्रशांत ने लिखा, "सानिया...इतनी सयानी !!! ... इतनी पारदर्शी और पवित्र जीत...देश ऐसी सौगात कभी भूलेगा नहीं!"

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का ट्वीट

युवाओं के लिए प्रेरणा

प्रतीक राज ने ट्वीट किया, "सानिया मिर्ज़ा दस साल पहले भी प्रेरणा थीं और आज भी प्रेरणा हैं."

फ़िल्म स्टार जेनेलिया देशमुख ने ट्वीट पर बधाई देते हुए कहा, "सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस को मुबारकबाद. सानिया तुम पर गर्व है. आप हमें गर्व की अनुभूति कराती रहती हैं."

डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने लिखा, "सानिया हमें तुम पर गर्व है और तुम आज भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा हो."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>