पेस और हिंगिस ने जीता खिताब

martina_hingis_r_of_switzerland_and_leander
प्रकाशित

भारत के लिएंडर पेस और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने विंबलडन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत लिया है.

फ़ाइनल में पेस और हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रिया के अलेक्ज़ेंडर पेया और हंगरी की टिमिया बाबश की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात दी.

पेस और हिंगिस सातवीं वरीयता प्राप्त हैं.

पेस और हिंगिस शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को कोई मौका नहीं दिया.

पहला सेट 6-1 से जीतने के बाद दूसरे सेट में भी पेस और हिंगिस ने कोई कमी नहीं की.

मार्टिना हिंगिस और लिएंडर पेस

दोनों ने शानदार टेनिस का प्रदर्शन करते हुए 6-1 से दूसरा सेट जीत लिया.

ये पहली बार है जब तीन भारतीयों ने विंबलडन में खिताब जीते हैं.

पेस से पहले शनिवार को सानिया ने मार्टिना हिंगिस के साथ महिलाओं का डबल्स खिताब जीता था और सुमित नागल ने रविवार को नाम होम ली के साथ बॉयज़ डबल्स खिताब जीता.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>