केवल एक रन से हारी दिल्ली

Chennai Win
प्रकाशित

आईपीएल के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को एक रन से हरा दिया.

चेन्नई में खेले गए बेहद रोमांचक मैच में चेन्नई ने दिल्ली के सामने पहले खेलते हुए 151 रन का लक्ष्य रखा था.

चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 150 रन बनाए लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स नौ विकेट के नुकसान पर सिर्फ़ 149 रन बना सकी.

इससे पहले चेन्नई के लिए ड्वेन स्मिथ ने 34, डू प्लेसी ने 32 और कप्तान धोनी ने 30 रन बनाए.

आख़िरी गेंद का रोमांच

Delhi Daredewils

कॉल्टर-नाइल ने दिल्ली के लिए 3 विकेट लिए.

जवाब में दिल्ली के लिए एल्बी मॉर्केल ने 73 रन बनाए. वो आख़िर तक आउट नहीं हुए.

दिल्ली के लिए मॉर्केल, मयंक अग्रवाल और केदार जाधव के अलावा कोई बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सका.

दिल्ली को आख़िरी गेंद पर जीत के लिए छह रन चाहिए थे. लेकिन मॉर्केल सिर्फ़ चार रन बना सके.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>