आईपीएल क्रिकेट: बारिश के बाद सितारों का जलवा

प्रकाशित

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें सीज़न का मंगलवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन हुआ.

रितिक रोशन

बारिश के खलल के बाद रितिक रोशन, सैफ़ अली ख़ान, अनुष्का शर्मा, फ़रहान अख़्तर और शाहिद कपूर ने अपना जलवा दिखाया.

अनुष्का शर्मा

रितिक रोशन ने अपनी फिल्म 'धूम 2' और 'कहो ना प्यार है' के गीतों पर झूमकर दर्शकों को ख़ूब लुभाया.

शाहिद कपूर

अनुष्का शर्मा ने अपनी अगली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' और शाहिद कपूर ने 'गंदी बात' गीत पर जमकर ठुमके लगाए.

फ़रहान अख़्तर

आईपीएल का पहला मुक़ाबला बुधवार को ईडन गार्डन्स में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुम्‍बई इंडियंस के बीच रात आठ बजे से होगा.

सैफ़ अली ख़ान

आईपीएल टूर्नामेंट 47 दिन तक जारी रहेगा जिसमें आठ टीमों के बीच 60 मैच खेले जाएंगे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>