विराट का नाम देखकर हुई थी निराश: मिताली

मिताली राज
    • Author, सुमिरन प्रीत कौर
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • प्रकाशित

हाल ही में पद्मश्री सम्मान पाने वालीं भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज को ये सम्मान मिलने की बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी.

बीबीसी से ख़ास बात करते हुए मिताली ने कहा, "पहले तो मुझे नामांकित होने की भी उम्मीद नहीं थी. फिर जब मुझे पता चला कि मेरे साथ विराट कोहली का नाम भी सम्मान के लिए प्रस्तावित किया गया है तब तो मैंने बिलकुल भी उम्मीद छोड़ दी. एक तो वो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे और दूसरे पुरुष क्रिकेटरों के आगे कोई कहां हमें पूछता है."

मिताली राज

तो सम्मान मिलने के बाद उन्हें कैसा लगा?

मिताली बोलीं, "मेरे लिए अवॉर्ड कभी भी खेलने की वजह नहीं रहे लेकिन हां इससे महिला क्रिकेटरों को ज़रूर प्रोत्साहन मिलेगा. उन्हें लगेगा कि अच्छा प्रदर्शन करने पर अब उन्हें भी लोग पुरस्कार देंगे. उनकी उपलब्धियों को अनदेखा नहीं किया जाएगा."

'स्थिति हुई बेहतर'

मिताली राज

मिताली मानती हैं कि पिछले चार-पांच सालों में भारत में खेलों के लिहाज़ से महिलाओं की स्थिति काफ़ी बेहतर हुई है और सरकार और मीडिया का ध्यान उन पर जाने लगा है. ले

किन उनके मुताबिक़ हॉकी और क्रिकेट जैसे टीम स्पोर्ट्स में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए बेहतर मार्केटिंग की ज़रूरत है.

मिताली ने ये भी बताया कि वो हमेशा से क्रिकेटर नहीं बनना चाहती थीं.

डांसर बनना चाहती थी

मिताली राज

उन्होंने बताया, "मैं डांसर बनना चाहती थी. मैंने कई साल भरत नाट्यम भी सीखा है. लेकिन मां-बाप की चाहत थी कि मैं क्रिकेटर बनूं."

मिताली एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और 10 टेस्ट मैचों में 51 के शानदार औसत से 663 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 214 है.

उन्होंने 153 वनडे मैचों में 48.88 के औसत 4,888 रन बनाए.

मिताली का अगला उद्देश्य भारतीय टीम को 2017 का विश्व कप जिताना है.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)