सैयद मोदी बैडमिंटनः साइना-कश्यप चैंपियन

साइना नेहवाल
प्रकाशित

लखनऊ में खेले गए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की साइना नेहवाल महिला एकल वर्ग का ख़िताब जीत गई हैं.

वहीं पुरूष एकल वर्ग का खिताब तीसरी वरीयता प्राप्त भारत के पी कश्यप ने जीता है.

साइना नेहवाल ने फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिन मारिन को बेहद संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में 19-21, 25-23, 21-16 से हराया.

<link type="page"><caption> साइना नेहवाल</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2015/01/150105_saina_recommended_for_padma_bhushan_pkp.shtml" platform="highweb"/></link> को जीत के लिए एक घंटे 20 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ा.

पुरूष एकल वर्ग में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तीसरी वरीयता प्राप्त भारत के पी कश्यप ने शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के ही के श्रीकांत को 23-21, 23-21 से मात दी.

पी कश्यप
इमेज कैप्शन, राष्टमंडल खेलों के बाद यह पी कश्यप का पहला बड़ा ख़िताब है.

राष्ट्रमंडल खेलों के बाद यह पी कश्यप का पहला बड़ा ख़िताब है.

दूसरी तरफ़ साइना नेहवाल ने इससे पहले चाइना ओपन अपने नाम कर तहलका मचा दिया था.

इसके बाद साइना ने कुछ दिन आराम करना ठीक समझा जो सही फ़ैसला साबित हुआ.

<bold> (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>