फ़ेडरर को मिली 'भारत में बंदर नचाने की सलाह'

प्रकाशित

रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर भारत में कहाँ-कहाँ घूमने जा सकते हैं, ये उन्होंने ट्विटर पर लोगों से पूछा. मगर बात सिर्फ़ पूछने की नहीं थी, उन्होंने भारत के अपने प्रशंसकों से कहा कि वे फ़ोटोशॉप की मदद से तस्वीरें बनाकर उन्हें दिखाएँ.

रोजर फ़ेडरर
इमेज कैप्शन, मिशेल फ़्रेंकलिन का ट्वीट: गंगा में डुबकी लगाना न भूलें

इसके बाद भारतीय टेनिस प्रशंसकों ने कई रोचक तस्वीरें उनको भेज दीं, जिन्हें फ़ेडरर ने रीट्वीट किया है.

दरअसल इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग (आईटीपीएल) में हिस्सा लेने के लिए फ़ेडरर भारत आ रहे हैं.

फ़ेडरर ने ट्वीट किया, "दिल्ली में 7 और 8 दिसंबर को मैच खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं."

फिर उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से सलाह मांगी कि उन्हें भारत में कहां-कहां घूमने जाने चाहिए.

रोजर फ़ेडरर

फ़ेडरर का यह ट्वीट आते ही उनके प्रशंसकों ने उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी.

रोजर फ़ेडरर
इमेज कैप्शन, फ़ेडरर के प्रशंसक जे प्राइस ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें ताजमहल जाना चाहिए

स्वास्थ्य कारणों से रफ़ाएल नडाल के लीग से हट जाने के कुछ घंटों बाद ही आयोजकों ने फ़ेडरर के नाम की घोषणा की.

रोजर फ़ेडरर
इमेज कैप्शन, पीटर फिगाशिंकी ने ट्वीट किया: आरएफ़ भूल जाइए. हाथी पर सवारी आजमाइए.

महेश भूपति की पहल पर आईटीपीएल का आयोजन हो रहा है.

रोजर फ़ेडरर
इमेज कैप्शन, जय कामथ ने ट्वीट किया: राजस्थान में जैसलमेर के रेतीले टीलों पर ज़रूर जाएं.

इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के मौजूदा और पूर्व टेनिस चैंपियन, मशहूर और उभरते खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

रोजर फ़ेडरर
इमेज कैप्शन, अंबर का फ़ेडरर को ट्वीट: भारत में मेंहदी लगवाना न भूलें

अपने भारत दौरे को लेकर फ़ेडरर बेहद उत्साहित हैं.

रोजर फ़ेडरर
इमेज कैप्शन, टीम बेलिंडा का ट्वीट: रंगों का त्योहार होली आपको पसंद आएगा

आईटीपीएल इस साल 28 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच नई दिल्ली, सिंगापुर, मनीला और दुबई में खेला जाएगा.

टूर्नामेंट में कुल 24 मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले जाएंगे और फ़ाइनल 13 दिसंबर को होगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>