यूएस ओपन: सानिया सेमीफ़ाइनल में

सानिया मिर्ज़ा
प्रकाशित

भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ब्राज़ील के ब्रूनो सोरेस की शीर्ष वरीय जोड़ी यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई है.

सानिया और सोरेस ने क्वार्टरफ़ाइनल में भारत के रोहन बोपन्ना और स्लोवाकिया की कैटरीना स्रेबोत्निक को 7-5, 2-6 और 10-5 से हराया.

विजेता जोड़ी का सेमीफ़ाइनल में ताइवान की यंग जान चान और ब्रिटेन के रोस हचिंस से होगा.

लेकिन भारत के लिएंडर पेस और ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लेक की जोड़ी को क्वार्टरफ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

क्वार्टरफ़ाइनल

पेस और ब्लेक को अमरीका की एबिक्वेल स्पीयर्स और मेक्सिको के सेंटियागो गोंजालेज ने 6-4, 4-6 और 10-8 से शिकस्त दी.

जोकोविच

इस बीच पुरुष एकल में टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच और आठवीं सीड ब्रिटेन के एंडी मरे क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंच गए हैं.

क्वार्टरफ़ाइनल में जोकोविच और मरे आमने-सामने होंगे.

महिला एकल में पांच बार की चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स और बेलारूस की विक्टोरिया अज़ारेंका भी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>