यूएस ओपन: सानिया, पेस ने जीते मैच

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा
प्रकाशित

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा और लिएंडर पेस ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है.

न्यूयॉर्क के फ़्लशिंग मिडोज़ में चल रहे साल के आख़िरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में बुधवार को दोनों ने डबल्स वर्ग के पहले दौर में अपने-अपने मैच जीते.

<link type="page"><caption> पढ़ें: विंबलडन में पेस-स्टेपानेक की जोड़ी हारी</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2014/07/140704_tennis_paes_wimbledon_skj.shtml" platform="highweb"/></link>

महिला डबल्स में सानिया मिर्ज़ा और ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लैक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले दौर में चेक गणराज्य की जुड़वा बहनों, क्रिस्टीना और कैरोलाइना प्लिसकोवा, की जोड़ी को आसानी से 6-3, 6-0 से हराया.

राडेक स्टेपानेक और लिएंडर पेस

इसके बाद मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्ज़ा और ब्राज़ील के ब्रुनो सोआरेस की जोड़ी ने टॉर्नेडो एलिसिया ब्लैक और अर्नेस्टो एस्कोबेडो की स्थानीय जोड़ी को 6-2, 3-6, 10-5 से हरा कर दूसरे दौर में जगह बनाई.

पुरुष डबल्स के पहले दौर में मौजूदा चैंपियन भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी ने इटली के साइमन बोलेली और फ़ैबियो फ़ोगनिनी की जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>