मेसी अपने छह साल के फैन से मिले

मुरतज़ा-मैसी
प्रकाशित

मेसी और नंबर दस लिखी, प्लास्टिक शीट से बनी टी-शर्ट पहनकर अफ़ग़ानिस्तान के छह साल के मुरतज़ा अहमदी ऑनलाइन मशहूर हो गए थे.

अब मुरतज़ा अहमदी से स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मुलाकात की है.

प्लास्टिक शीट से बनी टी-शर्ट पहने मुरतज़ा अहमदी की तस्वीर जनवरी में वायरल हो गई थी. इस टी-शर्ट पर मेसी का नाम और उनका नंबर दस लिखा हुआ था.

मुरतज़ा अहमदी

इस खबर के सामने आने के बाद बार्सिलोना के इस स्टाइकर ने अपनी हस्ताक्षर की हुई टी-शर्ट मुरतजा को भेजी थी.

कतर की विश्व कप आयोजन कमेटी 2022 के अनुसार दोनों की दोहा में मुलाकात हुई है.

मुरतज़ा अहमदी

बार्सिलोना की टीम अल अहली के ख़िलाफ़ मंगलवार को दोस्ताना मैच खेलने के लिए मेसी दोहा में है, जहां अहमदी पिच पर मेसी के साथ चलेंगे.

इस कमेटी ने मंगवार को ट्वीट किया, ''वो तस्वीर जो दुनिया देखना चाहती थी. उस छह साल के लड़के ने अपने हीरो से मिलने का सपना देखा था. #मेसी, आखिरकार सच हुआ.''

मुरतज़ा अहमदी

अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी प्रांत के जाघौरी ज़िले के आने वाले अहमदी और उनके परिवार को अगवा किए जाने के डर से देश छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ा था.

मुरतज़ा को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले उनके चाचा अज़ीम अहमदी ने पहचाना था और बीबीसी ट्रैंडिंग की अहमदी के पिता आरिफ़ से बातचीत करवाई थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)