मोबाइल तेज़ी से चार्ज करने के 5 तरीक़े

Mobile phone, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन
प्रकाशित

हम में से कई लोग उस वक्त बेसब्र हो जाते हैं जब हमें मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करना होता है और फ़ोन के पूरे चार्ज होने तक हमें कई घंटे तक इंतज़ार करना पड़ता है.

हालांकि इसके समाधान का कोई जादुई तरीका नहीं है. लेकिन कुछ नुस्ख़े हैं जो बैटरी को अच्छे ख़ासे तरीक़े से चार्ज करने में लगनेवाले समय को कम कर सकते हैं.

ये कुछ तरीक़े हैं जिसे आप आज़मा सकते हैं.

1. मोबाइल को फ्लाइट मोड पर डाल दें

ये एक बहुत साधारण सा नुस्ख़ा है जिससे आपका फ़ोन तेज़ी से चार्ज होता रहेगा बिना उसके सभी फंक्शन को बंद किए हुए, जैसा कि फ़ोन को पूरी तरह बंद कर देने पर होता है.

Mobile phone

जब आप फ़ोन को फ्लाइट मोड पर डाल देते हैं तो इसके कॉल करने, इंटरनेट ब्राउज़िंग या जीपीएस जैसी फ़ीचर काम करना बंद कर देते हैं.

लेकिन इसके कुछ फ़ायदा भी हैं कि आपका फ़ोन तेज़ी से चार्ज होता रहेगा और फ़ोन का अलार्म चालू रहेगा जो बहुत काम की चीज़ होती है अगर आप फ़ोन रात के वक़्त चार्ज कर रहे हैं.

इस तरीके से की गई चार्जिंग को अगर शानदार न भी कहा जाए तो भी ये असाधारण तरीके से कम समय में होती है.

2. इसे पूरी तरह बंद कर दें

मोबाइल फ़ोन चार्ज करने के बारे में फैली हुई बहुप्रचारित मिथकों में से एक यह है कि अगर आप इसे चालू रखकर चार्ज करें तो ये ख़राब हो जाते हैं.

लेकिन यह ग़लत है. चालू मोबाइल को चार्ज करना नुक़सानदेह नहीं है.

हालांकि ये सही है कि जब मोबाइल बंद रहता है तो जल्दी चार्ज हो जाता है. टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के मोबाइल पर लिखे एक लेख में ये समझाया गया है.

3. इसे यूएसबी पोर्ट से चार्ज ना करें

मोबाइल फ़ोन यूएसबी पोर्ट की बजाय बिजली से ज़्यादा जल्दी चार्ज होता.

Mobile phone

उदाहरण के लिए ऐपल फ़ोन के लिए कंपनी का सुझाव होता है कि मोबाइल को फ़ोन एडेप्टर के साथ मिले यूएसबी केबल के ज़रिये दीवार पर लगे बिजली के पॉइन्ट से चार्ज करें.

4. इसे उचित तापमान में रखें

ज़्यादा तापमान बैटरी के चार्ज रखने की क्षमता को कम करती है.

Mobile phone

उदाहरण के लिए, ऐपल आश्वस्त करता है कि गर्मी की वजह से बैटरी के प्रदर्शन में सबसे ज़्यादी कमी आती है और फ़ोन को सूरज से दूर रहने की सिफ़ारिश करता है.

इसलिए जिन घरों या फ़ोन कवर से गर्मी बढ़ जाती है उससे भी चार्ज करने का समय बढ़ जाता है.

5. आधिकारिक चार्जर इस्तेमाल करें

सभी चार्जर एक जैसे नहीं होते, भले ही ऐसे लगते हों.

Mobile Charger

सबसे अच्छा ये होता है कि हमेशा आधिकारिक चार्जर फोन का ही इस्तेमाल करें, जो सुरक्षित तरीके से सबसे अच्छे परिणाम देता है.

वास्तव में अनधिकृत चार्जर के इस्तेमाल से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.

यहां तक कि फ़ोन अच्छी तरह से चार्ज होना बंद हो सकता है या देर से चार्ज होगा. अगर आप असली चार्जर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम अच्छी क्वॉलिटी का चार्जर आज़माएं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)