देखें कैसे हुआ पुलवामा हमला

प्रकाशित

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ पर चरमपंथियों का हमला हुआ है.

हमले के वक़्त सीआरपीएफ जवानों की बस दक्षिण कश्मीर जा रही थी.

आठ जवानों की मौत हो गई है जबकि 28 घायल हैं.

लश्करे तैयबा ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

लश्करे तैयबा ने 13 जवानों के मारे जाने का दावा किया है.

घटना के बाद इलाक़े में लोग सड़कों पर उतर आए.

लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोल छोड़े और हवा में फायरिंग भी की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)