स्तब्ध कर देने वाले नॉर्वे के 12 नज़ारे

    • Author, बेन एविस
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

ब्रिटिश फ़ोटोग्राफ़र टॉम वूहट ने नार्वे की ख़ूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने को एक मिशन के तौर पर लिया.

वे कहते हैं, "यह अद्भुत देश है. देश में सर्दी काफी ज़्यादा भले हो लेकिन यहां के लोग बड़ी गर्माहट से मिलते हैं. हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार होते हैं. आसमान इतना साफ़ होता है कि ख़ूबसूरत नज़ारे दिखाई देते हैं. स्वादिष्ट व्यंजन के अलावा आसमान में नजर आने वाली जादुई रोशनी भी यहां की ख़ास बाते हैं."

यहां के मौसम के बारे में टॉम कहते हैं, "जब तक आपके पास पर्याप्त कपड़े हों और घर में गर्माहट की व्यवस्था, आप यहां के मौसम को झेल सकते हैं."

टॉम फ़ोटोग्राफ़ी के लिए नॉर्वे के सबसे उत्तरी हिस्से तक पहुंचे जहां औसत तापमान के मुक़ाबले काफ़ी ज़्यादा ठंड होती है.

इसी दौरान टॉम उत्तरी नॉर्वे के दक्षिण पूर्व शहर ट्रॉमसो से 50 किलोमीटर दूर के गांव ब्रेवीकेडेट पहुंचे.

वहां के अनुभव के बारे में टॉम ने बताया, "मुझे बताया गया कि कुछ ही घंटे में तापमान शून्य से 30 डिग्री कम हो जाएगा. मेरे साथी फ़ोटोग्राफ़र ने दस्ताने चढ़ा लिए, लेकिन इससे उसे राहत नहीं मिली."

टॉम आगे बताते हैं कि जब रोशनी कम होने लगी तो पर्वत चमकने लगे और आसमान जादुई रंग से भर उठा.

उन्होंने बताया कि ऊपर की तस्वीर दो तस्वीरों को मिलाकर कंप्यूटर की मध्यम से तैयार किया गया है.

टॉम ने कहा, "अल्टा से ट्रॉमसो की ओर जाते वक्त मैं ने कई ख़ूबसूरत लैंडस्कैप देखे. ऐसी ही तीन तस्वीरों को कंप्यूटर की मदद से तैयार कर ऊपर वाली तस्वीर तैयार हुई."

ट्रॉमसो में ही, उन्हें नॉर्दन लाइट्स को देखने का मौका मिला. उन्हें यात्रा करने से पहले सलाह मिली थी कि इस समय में नॉर्दन लाइट्स को देखने का मौका नहीं मिल पाएगा.

उन्होंने बताया, "मैं होटल पहुंचा, अपना बैग कमरे में रखा. ट्राईपॉड और कैमरा लेकर बाहर निकला. मुझे आसमान में हरी रोशनी दिखाई पड़ी. मैं तस्वीरें उतारनी शुरू कर दीं."

दरअसल आसमान में नजर आने वाली ऐसी जादुई रोशनी सौरमंडल के वैज्ञानिक रहस्यों में शामिल है.

जब सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र से भारी मात्रा में आवेशित कण तेज गति से बाहर निकल कर पृथ्वी की चुंबकीय कक्षा में आते हैं तो ऑक्सीजन और नाइट्रोजन से प्रतिक्रिया कर लाल, हरा और बैंगनी रंग का जादुई संसार बनाते हैं.

लोफोतेन ज़िले की यात्रा के दौरान टॉम ने पर्वत चोटियों, खुले समुद्र और उसके पास से गुजरती खाड़ियों की तस्वीरें लीं.

वागेन शहर में टॉम ने ऑस्टरकैचर पक्षी की तस्वीर ली जब वह अपने घोंसले में बैठा हुआ था, जो समुद्र की सतह पर बना हुआ था.

टॉम के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण मुश्किल तब आई जब उन्हें व्हेल मछलियों को क़ैद करने का मौका मिला.

नॉर्डलैंड काउंटी के समुद्री तटों से समुद्र के अंदर घंटे भर के सफर के बाद टॉम को व्हेल का समूह दिखाई पड़ा.

टॉम अब तक पांच बार नॉर्वे की यात्रा कर चुके हैं. उन्होंने काफी नॉर्वे देख भी लिया है.

फ़िनमार्क नॉर्वे के सबसे उत्तर में स्थित है और देश का सबसे बड़ा काउंटी है. पूरे डेनमार्क से भी बड़ा. इसकी आबादी करीब 75 हज़ार है, नार्वे की काउंटी में सबसे कम घनी आबादी वाला काउंटी है फिनमार्क.

फ़िनमार्क के उत्तर में स्थित है स्केरसवाग, जो मछलियों की वजह से मशहूर है. जून के महीने में यहां कड़ाके की ठंड होती है.

टॉम बताते हैं, "मैंने कई समुद्री आर्कटिक पक्षियों को भोजन की तलाश करते देखा."

नॉर्वे की यात्रा से पहले काफी रिसर्च करने के बावजूद टॉम मानते हैं कि वे उत्तरी नॉर्वे के सभी वन्य जीवों की तस्वीर नहीं ले पाए.

उन्होंने ट्रॉमसो काउंटी के बारडू वाइल्डलाइफ़ सेंटर का दौरा भी किया. वहां उन्हें कई वन्य जीवों को कैमरे से कैद करने का मौका मिला.

इस दौरान उन्हें दुर्लभ प्रजाति के बनबिलाव की तस्वीर लेने का मौका भी मिला. टॉम ने बताया, "इस तरह की वास्तविक तस्वीर को लेने के लिए आपको वाइल्डलाइफ़ पार्क ही जाना पड़ेगा."

टॉम को इस दौरान एक भेड़िए के साथ आंख मिलाने का मौका भी मिला. इसके बारे में टॉम कहते हैं, "यह उतना ख़तरनाक तो नहीं था, जितना मैं चाहता था. लेकिन यह ख़तरनाक जरूर था."

टॉम बताते हैं कि उन्हें इस तस्वीर से प्यार है और ये उनके दिल के बेहद करीब भी है.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150213-amazing-images-of-norway-wild-wonders" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>