दिल्ली में सीएनजी 3.89 रुपये प्रति किलो महंगी हुई

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं.
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. नई क़ीमतें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.
आईजीएल ने बताया कि सीएनजी के लिए गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड एलएनजी से पूरा किया जा रहा है. पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एलएनजी की क़ीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है.
कंपनी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क़ीमते बढ़ने से गैस की लागत लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने के लिए सीएनजी की क़ीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ज़रूरी हो गई थी.










