लाइव, तुर्की में दो दिनों में गोलीबारी की दूसरी घटना, आठ स्टूडेंट्स समेत नौ की मौत

तुर्की के गृह मंत्री मुस्तफ़ा सिफ़्सी ने बताया है कि दक्षिणी तुर्की के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम आठ छात्र और एक शिक्षक मारे गए हैं.

सारांश

  • ईरान के साथ शांति वार्ता पर पाकिस्तान के बारे में अमेरिका ने ये कहा
  • ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट के खुलने के मुद्दे पर चीन के बारे में की टिप्पणी
  • आज से संसद का विशेष सत्र, महिला आरक्षण विदेश समेत कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
  • आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, क्या पाकिस्तान फिर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू करा पाएगा?

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े

  1. तुर्की में दो दिनों में गोलीबारी की दूसरी घटना, आठ स्टूडेंट्स समेत नौ की मौत, कैथरीन आर्मस्ट्रांग और ईयान केसी

    तुर्की

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, तुर्की के एक स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं

    तुर्की के गृह मंत्री मुस्तफ़ा सिफ़्सी ने बताया है कि दक्षिणी तुर्की के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम आठ छात्र और एक शिक्षक मारे गए हैं.

    उन्होंने बताया है कि इस गोलीबारी में कई अन्य घायल हुए हैं.

    यह घटना कहरामनमारास इलाके के आयसर कैलिक सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहाँ सिफ़्सी के अनुसार 13 लोग घायल भी हुए, जिनमें से छह की हालत गंभीर है.

    अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के दौरान 14 साल का एक हमलावर भी मारा गया.

    बुधवार को हुए हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चला है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है. तुर्की मीडिया ने बताया कि अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि हमलावर एक छात्र था, वह दो क्लासरूम में घुसा. उसके पास पांच बंदूकें और सात मैगज़ीन थीं.

    स्थानीय गवर्नर ने आरोप लगाया कि ये हथियार उस छात्र के पिता के थे, जो पहले पुलिस अधिकारी रह चुके हैं.

    इससे एक दिन पहले ही देश के दक्षिणी हिस्से में ही एक अन्य हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र ने गोलीबारी की थी, जिससे 16 लोग घायल हो गए थे, और उसके बाद उसने ख़ुद को भी गोली मार ली थी.

  2. होर्मुज़ स्ट्रेट के बारे में अपने फ़ैसले पर ट्रंप ने कहा 'चीन बहुत खुश है'

    ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्रंप ने कहा है कि उनके फ़ैसले से चीन और दुनिया के देश खुश होंगे (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो होर्मुज़ स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहे हैं.

    ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "चीन इस बात से बहुत खुश है कि मैं होर्मुज़ स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूँ. मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूँ और दुनिया भर के लिए भी. ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं आएगी."

    ट्रंप ने दावा किया, "वे (चीन) ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गए हैं."

    डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की जल्द ही मुलाक़ात होने वाली है. ट्रंप ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति उनके इस फ़ैसले की वजह से गले लगाकर उनका धन्यवाद करेंगे.

    इससे पहले चीन ने कहा था कि होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया का बेहद अहम व्यापारिक मार्ग है और उसकी नाकाबंदी करना सही फ़ैसला नहीं है.

    12 अप्रैल को ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज़ स्ट्रेट में आने-जाने की कोशिश करने वाले हर जहाज़ की नाकाबंदी शुरू करेगी. उन्होंने यह भी जोड़ा था कि इसमें दूसरे देश भी शामिल होंगे.

  3. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शांति वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में ये कहा

    कैरोलिन लेविट

    इमेज स्रोत, @StateDept

    अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई पहले दौर की नाकाम बातचीत पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी मध्यस्थों ने ज़बरदस्त भूमिका निभाई है. हम उनकी दोस्ती और इस समझौते को अंतिम रूप देने के उनके प्रयासों की सचमुच सराहना करते हैं."

    लेविट ने कहा, "राष्ट्रपति का मानना ​​है कि पाकिस्तानियों के माध्यम से इस संवाद को सुचारू रूप से जारी रखना महत्वपूर्ण है."

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान में युद्ध खत्म कराने के लिए बातचीत इस हफ़्ते फिर शुरू हो सकती है.

    पिछले शनिवार को इस्लामाबाद में ये बातचीत बिना किसी नतीजे के ख़त्म हो गई थी, जिसके बाद अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी थी.

    खाड़ी क्षेत्र, पाकिस्तान और ईरान के अधिकारियों ने भी कहा है कि अमेरिका और ईरान की टीमें इस हफ़्ते के आख़िर में फिर पाकिस्तान लौट सकती हैं, हालांकि अभी तक कोई तारीख़ तय नहीं हुई है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है.