लाइव, स्क्रीन में ख़राबी वाले 'आईफ़ोन डुओ' को बदल कर देगी कंपनी

डुओ के कुछ मालिकों ने ऑनलाइन ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें स्क्रीन के बीचोंबीच मोड़ वाली जगह पर दरारें दिखाई दे रही थीं.

सारांश

वीडियो छोड़ें और जारी रखें
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • जर्मनी में ‘ईगल्स नेस्ट’ नाम की इमारत में 23 अक्तूबर को आग लग गई
  • शानज़े सियाल और मोहसिन लशारी
  • जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • ये घटना बहराइच ज़िले की है
  • आसमान से निकलते झरने जैसा नज़ारा

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. स्क्रीन में ख़राबी वाले 'आईफ़ोन डुओ' को बदल कर देगी कंपनी, ओसमंड चिया, बिज़नेस रिपोर्टर

    एप्पल फ़ोन

    एप्पल ने कहा है कि वह उन आईफोन डुओ हैंडसेट को बदलकर देगा, जिनकी स्क्रीन में बिक्री शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद दिक्कतें सामने आई हैं. इस स्मार्टफोन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.

    यह एक फ़ोल्डबेल फ़ोन है, जिसकी क़ीमत क़रीब तीन लाख रुपए है. क़रीब 20 साल बाद आईफ़ोन के डिजाइन में यह सबसे बड़ा बदलाव है.

    सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में इस टेक्नोलॉजी कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन की स्क्रीन पर लाइनें दिखाई दे रही हैं.

    ब्रिटेन में इस फोन की शुरुआती कीमत 1,999 पाउंड है.

    कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों से फोन बदलवाने के लिए उससे संपर्क करने को कहा है.

    आईफोन डुओ पिछले सप्ताह दुनिया भर के ऐपल स्टोर में धूमधाम से लॉन्च हुआ था और इसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी. इस लॉन्च के साथ कंपनी अपने डिवाइस की रेंज को फिर से लोकप्रिय बनाने और प्रतिस्पर्धी कंपनियों के फोल्डेबल फोन को चुनौती देने की कोशिश कर रही है.

    डुओ के कुछ मालिकों ने ऑनलाइन ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें स्क्रीन के बीचोंबीच मोड़ वाली जगह पर दरारें दिखाई दे रही थीं.

    कुछ अन्य ग्राहकों ने फोन खोलते समय चरमराने जैसी आवाज आने की शिकायत की.

  2. गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदला अर्नब, विशाखापट्टनम की ओर से तेजी से बढ़ रहा

    आंध्र प्रदेश
    इमेज कैप्शन, आंध्र में चक्रवाती तूफ़ान में बदला अर्णब

    आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'अर्नब' बेहद गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है.

    प्राधिकरण के एमडी प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात अर्नब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है.

    बीबीसी तेलुगु के मुताबिक तूफ़ान विशाखापट्टनम से 300 किलोमीटर, काकीनाडा से 360 किलोमीटर, मछलीपट्टनम से 460 किलोमीटर और बापटला से 530 किलोमीटर दूर केंद्रित था.

    भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि तूफ़ान मंगलवार शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा.

    जैन ने बताया कि चक्रवात के बुधवार सुबह यानम के पास बापटला और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराने की आशंका है.

    उन्होंने कहा कि चक्रवात अरनब के असर से मंगलवार और बुधवार को पूरे राज्य में व्यापक बारिश होगी. कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान है.

    उन्होंने चेतावनी दी कि तटीय इलाकों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

    लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी मंगलवार तड़के तीन बजे चक्रवात अरनब की स्थिति को लेकर बुलेटिन जारी किया.

    विभाग ने कहा कि तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. तट से टकराते समय इसकी रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

    आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और ओडिशा के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

  3. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में वीटो के इस्तेमाल पर उठाया सवाल, क्या कहा?

    संयुक्त राष्ट्र महासभा

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने वीटो के इस्तेमाल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में भारत का पक्ष रखा.

    उन्होंने कहा, "वीटो का अधिकार फिलहाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के केवल पांच स्थायी सदस्यों के पास है. ये एक जिम्मेदारी भी है. इसका इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और संयम के साथ किया जाना चाहिए. ख़ासकर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने से जुड़े मामलों में. वीटो का इस्तेमाल संकीर्ण राजनीतिक हित साधने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.''

    उन्होंने कहा, ''वीटो का रिकॉर्ड स्पष्ट है. संयुक्त राष्ट्र के पूरे इतिहास में करीब 200 प्रस्तावों पर 331 बार वीटो का इस्तेमाल किया गया है. हम यह भी ध्यान दिलाना चाहते हैं कि पांच स्थायी सदस्यों में से दो ने साढ़े तीन दशक से भी अधिक समय से वीटो का इस्तेमाल नहीं किया है. वीटो के ज्यादातर इस्तेमाल या इसके इस्तेमाल की धमकियां केवल तीन स्थायी सदस्यों की ओर से आई हैं.''

    ''2022 में शुरू की गई वीटो पहल को बदलाव की उम्मीद के तौर पर देखा गया था. इसके तहत यह अनिवार्य किया गया कि जब भी वीटो का इस्तेमाल हो, संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस पर बहस हो, ताकि जवाबदेही तय की जा सके.''

    वीटो का मुद्दा सुरक्षा परिषद में सुधार के पांच प्रमुख विषयों में से एक है, जिस पर अंतर-सरकारी वार्ता के तहत चर्चा हो रही है.

  4. ब्राज़ील के चुनाव पर बोले ट्रंप, 'लूला पसंद लेकिन चुनाव एक और धांधली जैसा लगा''

    ट्रंप
    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली की आशंका है

    ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा उन्हें पसंद हैं लेकिन चुनाव ख़राब हुआ है.

    उन्होंने सोमवार को कहा, ''मुझे यह सब बहुत ख़राब लगा. मैंने किसी का पक्ष नहीं लिया. लेकिन यह एक और धांधली वाले चुनाव जैसा लग रहा था. मैंने किसी का समर्थन नहीं किया. लेकिन मैंने चुनाव देखा और यह बहुत भ्रष्ट और खराब लगा."

    उन्होंने कहा, "खैर,मैं ब्राज़ील नहीं चला रहा हूं, मैं अमेरिका चला रहा हूं. मुझे लूला पसंद हैं. उनके साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. मुझे बस लगता है कि चुनाव का पूरा घटनाक्रम बहुत खराब दिख रहा था. जिस तरह वोटों की गिनती की गई और समयसीमा बढ़ाई गई, वह बहुत अजीब था. इसमें धांधली हुई."

    ब्राज़ील में लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है. वो चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे.

    उन्होंने चुनाव में कट्टर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी और लिबरल पार्टी के नेता फ्लावियो बोल्सोनारो को मामूली अंतर से हराया.

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने लूला दा सिल्वा को चुनाव जीतने पर बधाई दी है.

  5. गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, महिला समेत पांच की मौत

    असम
    इमेज कैप्शन, पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत गोलीबारी की घटना के बारे में बताते हुए

    सोमवार रात गुवाहाटी के एक होटल में मालिक और लीज़ पर होटल चलाने वाले व्यक्ति के बीच विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई. यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया, "छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से पांच की मौत हो गई. एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है."

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ वारदात के बाद एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक़ 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

    पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है.

  6. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहांक्लिक करें

    एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: 'फ़ैसले ज्ञानेश कुमार ने अकेले नहीं लिए'

    साइक्लोन "अर्नब" की वजह से आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, और कहां-कहां असर?

    बिन्यामिन नेतन्याहू के सातवीं बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनने में ये हैं चुनौतियां

    रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा?