डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत इन देशों पर लगाया फिर से एक और टैरिफ़, माइकल रेस, फ्रांसिस्को वेलास्केज़ (न्यूयॉर्क) और जेम्मा क्रू, बिज़नेस संवाददाता

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका ने अपने लगभग 60 ट्रेड पार्टनर देशों पर नया टैरिफ़ लगाने का फ़ैसला किया फैसला किया है.
उसका कहना है कि ये देश जबरन मज़दूरी रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं. इसलिए ये टैरिफ़ लगाए जा रहे हैं.
10 से 12.5 फ़ीसदी तक के ये टैरिफ़ अमेरिका के प्रमुख ट्रेड पार्टनर देशों के पर लागू होंगे. इनमें भारत, ब्रिटेन, चीन, यूरोपीय यूनियन, कनाडा और जापान भी शामिल हैं.
ये टैरिफ़ शुक्रवार से लागू होंगे. इससे पहले इस साल विदेशी सामान पर लगाया गया अस्थायी 10 फ़ीसदी टैरिफ़ अब समाप्त हो रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप के पिछले साल दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद शुरू हुए ट्रेड वॉर में यह ताज़ा बड़ा कदम माना जा रहा है.
इस साल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि आपातकालीन अधिकारों का इस्तेमाल करके दुनिया भर के देशों पर लगाए गए कई टैरिफ कानूनी रूप से वैध नहीं थे.
इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी प्रमुख व्यापार नीति को लागू करने के लिए दूसरे कानूनी रास्ते अपनाने शुरू किए.
पिछले महीने व्हाइट हाउस ने पहली बार प्रस्ताव रखा था कि जिन देशों पर जबरन मज़दूरी रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास न करने का आरोप है, वहां से अमेरिका आने वाले सामान पर 10 से 12.5 फ़ीसदी तक का टैरिफ़ लगाया जाए.


