ऋतब्रत बनर्जी ने मदन मित्रा के साथ आने को लेकर कही ये बात

इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता मदन मित्रा बुधवार को ऋतब्रत बनर्जी वाले टीएमसी के बाग़ी गुट में शामिल हो गए.
मदन मित्रा के बाग़ी गुट में शामिल होने के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता में पीटीआई से बात करते हुए कहा, "व्यक्तिगत नेतृत्व की संस्कृति के ख़िलाफ़ हमने जो लड़ाई शुरू की थी, वह और मज़बूत हो रही है. पूरे बंगाल के लोग साथ आ रहे हैं. और मदन मित्रा के हमारे साथ जुड़ने से हम और भी मज़बूत होंगे."
उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग, जो तानाशाही और फ़ासीवादी प्रवृत्तियों से परेशान हो चुके हैं, वो अपना समर्थन दे रहे हैं.
वहीं मदन मित्रा ने ममता बनर्जी की पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद कहा कि उन्होंंने अभिषेक बनर्जी की वजह से पार्टी छोड़ी है.
उन्होंने कहा, "मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वो छह महीने या एक साल के लिए हट जाएं. मैंने उनसे कहा, "आइए पार्टी को मज़बूत करते हैं, और फिर आप वापस आकर अपनी जगह ले सकते हैं', लेकिन उन्होंने मना कर दिया."






















