तस्वीरें- ऐसे घोषित किया मदर टेरेसा को संत

प्रकाशित

रविवार को वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस ने कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी की स्थापना और फिर दशकों वहां काम करने वाली मदर टेरेसा को संत की उपाधि दी.

सेंट पीटर्स स्क्वायर में मास (प्रार्थना) से पहले स्विस गार्ड मदर टेरेसा की टेपेस्ट्री के सामने खड़े हुए.

इस समारोह के समय सेंट पीटर्स स्क्वायर का नज़ारा.

समारोह के दौरान बच्चे का माथा चूमते हुए पोप फ्रांसिस.

पोप फ्रांसिस मास का नेतृत्व करते हुए.

मदर टेरेसा की प्रार्थना के बाद मस्तिष्क के संक्रमण से उबरी मारसिलियो हैडेड एंड्ररिनो अपने परिवार और नन के साथ सेंट पीटर्स स्क्वायर में.

मिशनरीज़ अॉफ चैरिटी की एक नन को आशीर्वाद देते पोप फ्रांसिस.

सेंट पीटर्स स्क्वायर में उमड़े लोग.

मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलने पर खुशी में मार्च निकालते केरल के कुछ लोग.

समारोह से पहले मदर टेरेसा की एक तस्वीर रोज़री के साथ कोलकता की एक गिफ्ट शॉप में.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)