इटली: भूकंप से 159 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

प्रकाशित

इटली के प्रधानमंत्री मैटियो रेंज़ी ने कहा है कि देश में पर्वतीय इलाक़े में आए ज़ोरदार भूकंप की वजह से कम से कम 159 लोग मारे गए हैं और 368 घायल हुए हैं.

भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के 3 बजकर 36 मिनट पर आया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई.

अधिकतर लोग ऐतिहासिक शहर अमाट्रिस में मारे गए हैं जहां मेयर का कहना है कि शहर लगभग पूरा तबाह हो गया है.

आशंका है कि अभी कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

भूकंप के झटके यूं तो पूरे इटली में महसूस किए गए लेकिन सबसे अधिक नुक़सान अम्ब्रिआ, लाटज़ियो और ले मार्स के पहाड़ी इलाक़े में हुआ है.

नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख ने इस भूकंप की तुलना वर्ष 2009 में आक्विला क्षेत्र के भूकंप से की जिसमें 309 लोग मारे गए थे.

प्रधानमंत्री मैटियो रेंज़ी ने कहा है कि भूकंप प्रभावित हर व्यक्ति तक पहुंचने की पूरी कोशिश की जाएगी.

पिस्कारा डेल टोरंटो गांव में उस समय ख़ुशी की लहर दौड़ गई जब एक आठ साल की लड़की भूकंप के 17 घंटे बाद मलवे से ज़िंदा निकाली गई.

उन्होंने चेतावनी दी है कि मृतकों की मौजूदा संख्या को अंतिम आंकड़ा नहीं माना जाए.

विभिन्न एजेंसियों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)