'उ. कोरिया ने पनडुब्बी से मिसाइल दागी'

मिसाइल परीक्षण
प्रकाशित

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योन्हाप का कहना है कि उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है.

ख़बर के अनुसार दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने उसी मिसाइल का परीक्षण किया है जिसका परीक्षण पिछले महीने सफल नहीं हो पाया था.

माना जाता है कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार बना रहा है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर किसी भी तरह के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर प्रतिबंध लगा रखा है.

इससे पहले उत्तर कोरिया ने अमरीका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के ख़िलाफ़ चेतावनी दी थी और इसे उस पर आक्रमण की तैयारी बताया था.

पिछले महीने ही अमरीका और दक्षिण कोरिया में उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने पर सहमति बनी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)