म्यूनिख हमला: तस्वीरों में

प्रकाशित

जर्मनी के म्यूनिख शहर के ओलिम्पिया शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है. इस हमले में अब तक नौ लोग मारे गए हैं.

पुलिस के अनुसार हमलावर भी मारा जा चुका है और उसकी पहचान 18 साल के ईरानी व्यक्ति के रूप में हुई है.

हमले में घायल 20 से अधिक लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. उनमें से तीन की स्थिति नाज़ुक है.

इससे पहले अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि हमलावरों की संख्या एक से अधिक है.

जर्मनी

शहर में सुरक्षा को देखते हुए लगाई गई नाकेबंदी हटा ली गई है.

शुरू में शॉपिंग सेंटर को तुरंत बंद कर दिया गया था और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई थी.

पुलिस ने इलाके को घेर कर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया था.

जर्मनी

हमलावर की तलाश में हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया था.

जर्मनी

बवेरिया में बीते सोमवार को ट्रेन में एक प्रवासी ने पांच लोगों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था इसलिए पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी.

जर्मनी में पिछले साल से अब तक सीरिया, लीबिया और अफ़ग़ानिस्तान से लाखों प्रवासी शरण के लिए पहुंचे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)