जापान: सम्राट अकीहितो की राजगद्दी 'छोड़ने की मंशा'

प्रकाशित

जापान के सम्राट अकीहितो ने घोषणा की है कि वह आने वाले कुछ वर्षों में राजगद्दी छोड़ने की मंशा रखते हैं.

जापान के सरकारी बॉडकास्टर एनएचके ने ऐसी रिपोर्ट जारी की है.

अकीहितो ने 1989 में अपने पिता हिरोहितो के बाद गद्दी संभाली थी.

रिपोर्टों के मुताबिक 82 वर्षीय सम्राट अकीहितो अपने अधिकारों में कटौती किए जाने के बाद सम्राट के पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं.

अकीहितो पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जुझ रहे हैं.

वह पिछले 27 वर्षों से जापान के सम्राट हैं और जापान को उसके द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े उग्र राष्ट्रवाद से दूर रखने के लिए उनकी ख़ासी सराहना होती रही है.

आधुनिक जापान के इतिहास में किसी सम्राट ने इस तरह से राजगद्दी छोड़ने की घोषणा पहले कभी नहीं की है.

उनके सबसे बड़े बेटे राजकुमार 56 वर्षीय नारुहितो उनकी जगह राजगद्दी संभालेंगे.

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार जापान में दौ सौ वर्ष बाद किसी जीवित सम्राट के रहते किसी राजकुमार का राज्याभिषेक होगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)