तुर्की में हाल में हुए बड़े हमले

इस्तांबुल का अतातुर्क हवाई अड्डा.
प्रकाशित

तुर्की के बड़े शहरों में से एक इस्तांबुल के अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को हुए हमले में 36 लोगों की मौत हो गई.

इस आत्मघाती हमले में 90 लोग घायल हुए हैं. तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली युलदरम ने कहा है कि मृतकों में कुछ विदेशी नागरिक भी हो सकते हैं.

इस्तांबुल के अतातुर्क हवाई अड्डे पर हमले के बाद का दृश्य.

तुर्की में हाल के दो सालों में कई हमले हुए हैं:

सात जून 2016: इस्तांबुल में हुए एक कार बम धमाके में सात पुलिसकर्मियों और चार आम लोगों की मौत हो गई. हमले की ज़िम्मेदारी कुर्द चरमपंथी संगठन टीएक ने ली.

19 मार्च 2016: इस्तांबुल के एक बाज़ार में हुए आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई. हमले की ज़िम्मेदारी आईएस ने ली.

13 मार्च 2016: राजधानी अंकारा में हुए कार बम धमाके में 34 लोगों की मौत. हमले की ज़िम्मेदारी कुर्द चरमपंथी संगठन टीएक ने ली.

इस्तांबुल के अतातुर्क हवाई अड्डे पर हमले के बाद का दृश्य.

17 फ़रवरी 2016: अंकारा में सेना की बसों पर किए गए हमले में 29 लोगों की मौत. कुर्दिश चरमपंथी संगठन टीएके ने हमले की ज़िम्मेदारी ली.

12 जनवरी 2016: इस्तांबुल के एक पर्यटक केंद्र पर सिरियाई हमलावर के हमले में जर्मनी के 11 नागरिकों की मौत.

23 दिसंबर 2015 : इस्तांबुल के साबिया गाकसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए बम धमाके में एक सफाईकर्मी की मौत. हमले की ज़िम्मेदारी टीएके ने ली.

इस्तांबुल के अतातुर्क हवाई अड्डे पर हमले के बाद का दृश्य.

10 अक्तूबर 2015: अंकारा के रेलवे स्टेशन के बाहर निकाली जा रही शांति रैली पर हुए हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत. हमले की ज़िम्मेदारी आईएस ने ली.

20 जुलाई 2015: सीरियाई सीमा के निकट कुर्दीस कस्बे सुरूच में हुई बमबारी में 34 लोगों की मौत. हमले के लिए आईएस को ज़िम्मेदार ठहराया गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)