कैंसर के मरीजों का दर्द तस्वीरों में...

    • Author, बेथान बेल
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़
  • प्रकाशित

कैंसर की जंग जितने वालों की छवि लोगों के मन में एक बहादुर और कैंसर को मात देने का इरादा रखने वाले मजबूत इंसान की होती है.

लेकिन वाकई में इस बीमारी से जूझ रहे लोग कैसे दिखते हैं ?

कैंसर के मरीजों की आम तौर पर पेश की जाने वाली कहानी कुछ लोगों के लिए नाकाफी होती है.

कैंसर की मरीज हाइडी लॉफलीन का कैंसर के मरीजों के बारे में कहना है कि वे दुखी और भावुक होते हैं.

वो दुनिया को दिखाना चाहती थी कि कैंसर के इलाज में मरीजों के साथ क्या होता है.

इसके लिए उन्होंने एक ब्लॉग की शुरुआत की जिस पर वो महिलाओं से कैंसर के इलाज के दौरान ली गई तस्वीरें शेयर करने की अपील करती हैं.

इन तस्वीरों के बारे में उनका कहना है, "ये आपकी बहन, दोस्त, पड़ोसी और आपकी शिक्षिका हो सकती हैं."

इनमें से कई तस्वीरों को देखना आसान नहीं और कुछ तस्वीरें ऐसी भी है जिसको देखकर हंसी छूट जाए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href=" https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)