अच्छा परफॉर्म न करने पर बेंत से पिटाई

प्रकाशित

चीन में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक ट्रेनर को अपने स्टाफ़ की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो के अनुसार बैंक में ट्रेनिंग के दौरान अच्छा परफॉर्म न करने की वजह से यह ट्रेनर आठ लोगों को पीट रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैनेजर एक छड़ी से स्टॉफ को पीट रहा है जिसमें एक कर्मचारी काफ़ी परेशान भी हो रहा है.

रिपोर्टों के अनुसार बाद में इस मैनेजर ने ट्रेनी लोगों के बाल भी काटे और उनका मुंडन तक कर डाला.

ये वीडियो आने के बाद बैंक के अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

ये वीडियो सबसे पहले चीन के पीपुल्स डेली ने पोस्ट किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि मैनेजर अपने स्टाफ़ से कह रहा है कि वो अपने परफॉर्मेंस को उम्मीद से बेहतर नहीं कर पाए हैं.

यह घटना उत्तरी चीन के कमर्शियल बैंक चानझी झानग्ज़े की है जहां 200 से अधिक कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा था.

बाद में ट्रेनर जियांग यांग ने माफ़ीनामा जारी कर कहा कि पिटाई करने का ट्रेनिंग मॉड्यूल वो पिछले कई सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं और इसके लिए बैंक के अधिकारियों ने उन्हें नहीं कहा था.

वीडियो में इस ट्रेनर को आठ कर्मचारियों की पिटाई करते देखा जा सकता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)