क्या कहती है ट्रंप-पुतिन की चुंबन वाली तस्वीर?

ट्रम्प-पुतिन चुंबन
    • Author, केली ग्रोवियर
    • पदनाम, बीबीसी, कल्चर
  • प्रकाशित

पूर्वी यूरोपीय देश लिथुआनिया में इन दिनों एक तस्वीर चर्चा में है. ये तस्वीर है अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के चर्चित उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति की. तस्वीर में दोनों किस करते हुए दिखाए गए हैं.

लिथुआनिया की राजधानी विलिनियस के एक रेस्तरां की दीवार पर उकेरी गई इस तस्वीर के तमाम लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं.

असल में डोनल्ड ट्रंप, अपने ऊट-पटांग बयानों के लिए ख़ूब सुर्ख़ियां बटोर रहे हैं.

चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कई बार तारीफ़ की.

ट्रंप ने कहा कि अमरीका में ऐसे ताक़तवर नेता ही नहीं हैं. बदले में पुतिन ने भी डोनल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ़ की.

यूं तो अमरीका और रूस में हमेशा तनातनी चलती रहती है. दोनों के बीच दुश्मनी का लंबा इतिहास रहा है. फिर भी दोनों देशों के लोकप्रिय नेताओं का एक दूसरे की तारीफ़ करना, कई लोगों को चौंका गया.

ट्रम्प-पुतिन चुंबन

ये तारीफ़ ही विलिनियस में दोनों के चुंबन लेते हुए दिखाई गई तस्वीर की बुनियाद है.

तस्वीर बनाने वाले कलाकार मिंडोगास बोनानू का मक़सद दोनों नेताओं का मज़ाक़ बनाना है.

दोनों की तारीफ़ को बोनानू ने एक-दूसरे के नज़दीकी रिश्तों की तरह दिखाया है जिसमें वो एक दूसरे का चुंबन लेते दीवार पर उकेरे गए हैं.

कई लोगों ने इस तस्वीर की तुलना, नब्बे के दशक की ऐसी ही चर्चित तस्वीर से की है जिसमें रूस के प्रधानमंत्री लियोनिद ब्रेझनेव और पूर्वी जर्मनी के चांसलर एरिक होनेकर को, एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाया गया था.

ब्रेझनेव-होनेकर चुंबन

वो तस्वीर रूस के कलाकार दिमित्री व्रूबेल ने बनाई थी जिसे 1990 में बर्लिन की दीवार के एक हिस्से में उकेरा गया था.

ये भित्ति चित्र 1979 में दोनों नेताओं के एक दूसरे को बांहों में लेने की घटना की याद दिलाने के लिए बनाया गया था.

उसी तस्वीर से प्रेरणा लेकर, लिथुआनियन कलाकार बोनानू ने ये चित्र, एक रेस्तरां की दीवार पर उकेर दिया.

मगर, ऐसी कलाकारी के जानकार कहते हैं कि दोनों में बहुत फ़र्क़ है.

जहां होनेकर और ब्रेझनेव के एक दूसरे को आगोश में लेने में नज़दीकी झलकती है. वहीं पुतिन और ट्रंप के किस करने की तस्वीर में दोनों की आंखें खुली हुई हैं.

ये जताती हैं कि दोनों ही नेता एक दूसरे पर पक्का ऐतबार नहीं करते.

बहरहाल, कुछ लोग, ट्रंप और पुतिन की किस करने की तस्वीर की तुलना 1912 में बनी एक मूर्ति 'द किस' से करते हैं.

कॉन्स्टैंटिन ब्रैनकुसी की तस्वीर

इसे रोमानियाई कलाकार कॉन्स्टैंटिन ब्रैनकुसी ने बनाया था जिसमें दो लोग चुंबन लेते हुए दिखाए गए थे.

मगर ये बुत देखने से साफ़ था कि दोनों में गर्मजोशी ज़रूर है, मगर एक दूसरे पर भरोसा कतई नहीं दिखता. दोनों एक दूसरे की नीयत पर शक़ करते हैं.

यही बात, विलिनियस के रेस्तरां की दीवार पर बने, ट्रंप और पुतिन के चुंबन वाले चित्र में दिखती है.

(अंग्रेजी में मूल लेख पढ़ने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href=" http://www.bbc.com/culture/story/20160518-what-does-the-trumpputin-kiss-really-mean" platform="highweb"/></link>, जो बीबीसी <link type="page"><caption> कल्चर</caption><url href="http://www.bbc.com/culture" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.)

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)