'जिनका पति ऐसा हो वो मुझ पर हमला कर रही हैं'

डॉनल्ड ट्रंप.
प्रकाशित

डॉनल्ड ट्रंप ने महिलाओं के प्रति अपने रवैए पर हिलेरी क्लिंटन के बयान के लिए उनको फटकार लगाई है.

ट्रंप ने एक ट्वीट में लिखा, ''यह बहुत आश्चर्यजनक है कि वो उन पर हमला कर रही हैं, जबकि उनके पति को वो अमरीका के राजनीतिक इतिहास का महिलाओं का सबसे बड़ा शोषक मानते हैं.''

उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस की इंटर्न रहीं मोनिका लेविंस्की के साथ हिलेरी क्लिंटन के पति और 1998 में अमरीका के राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन का प्रेम संबंध था.

हिलेरी क्लिंटन.

इस वजह से क्लिंटन को महाभियोग का सामना करना पड़ा था.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब फ़ॉक्स न्यूज़ उनका एक इंटरव्यू प्रसारित करने की तैयारी कर रहा है. ट्रंप ने यह इंटरव्यू फ़ॉक्स न्यूज़ की मेगन केली को दिया है.

ट्रंप ने उम्मीदवारों से बातचीत के संचालन के तौर-तरीक़ों को लेकर केली की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि केली हर बात पर आगबबूला हो जाती हैं. इस घटना के बाद से ट्रंप ने पहली बार केली को इंटरव्यू दिया है.

मोनिका लेविंस्की और बिल क्लिंटन.

इसके बाद उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर उसके नेता से बातचीत और 2008 की आर्थिक मंदी के बाद शुरू किए गए आर्थिक सुधारों को बंद करने को लेकर ट्रंप के विचार की क्लिंटन ख़ेमे ने आलोचना की है.

राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में डॉनल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी में सबसे आगे चल रहे हैं.

वहीं हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से दौड़ में आगे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)