चीन को अमरीका का रेप नहीं करने देंगे: ट्रंप

प्रकाशित

अमरीका के राष्ट्रपति चुनान में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनल्ड ट्रंप ने चीन पर अमरीका का 'रेप' करने का आरोप लगाया है.

ट्रंप ने इंडियाना में एक रैली को संबोधित करते हुए चीन की व्यापार नीति की कड़ी आलोचना करते हुए उसे दुनियाभर के इतिहास में 'सबसे बड़ी चोरी' के लिए जिम्मेदार बताया.

अरबपति कारोबारी ट्रंप लंबे समय से चीन को इस बात के लिए कोसते रहे हैं कि अपना निर्यात बढ़ाने के लिए चीन अपनी मुद्रा में जोड़-तोड़ करता रहा है.

ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन के इस क़दम से अमरीकी कारोबार और कामगारों को बुरी तरह से नुकसान हुआ है.

उन्होंने कहा, "चीन अमरीका का 'रेप' करता रहे, अब हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते. लेकिन अब तक यही होता आया है."

उन्होंने कहा, "हम सबकुछ बदलने वाले हैं और हमारे पास कार्ड भी है, इसे भूलिएगा मत."

ट्रंप कहते हैं, "चीन पर इस्तेमाल करने के लिए हमारे पास बहुत सारी शक्तियां हैं."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)