इराक़ी संसद में घुसे शिया प्रदर्शनकारी

इराक़ की संसद में घुसे शिया प्रदर्शनकारी
प्रकाशित

इराक़ में नई कैबिनेट का गठन न होने से नाराज़ शिया प्रदर्शनकारी संसद में घुस गए.

शिया मौलवी मोक़्तदा अल सद्र के सैकड़ों समर्थकों ने संसद के ग्रीन ज़ोन पर लगे गेट को तोड़ दिया और अंदर घुस गए.

सांसद कैबिनेट को लेकर किसी नतीजे तक पहुँचने में नाकाम रहे थे.

इराक़ की संसद में घुसे शिया प्रदर्शनकारी

कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने संसद की इमारत में लूटपाट भी की.

सद्र चाहते हैं कि प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी, अपने मौजूदा मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह निष्पक्ष, किसी भी गुट से संबंध न रखने वाले तकनीकविद लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल करें.

इराक़ की संसद में घुसे शिया प्रदर्शनकारी

मगर इराक़ की ताक़तवर राजनीतिक पार्टियां इस प्रस्ताव का कई हफ़्तों से विरोध कर रही हैं.

एएफ़पी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ शनिवार को भी जब इस प्रस्ताव पर आम सहमति नहीं बनी तो अंदर घुस आए.

ख़बरों के मुताबिक़ संसद से भाग रहे सांसदों को इन प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया और ज़ोर-ज़ोर से नारे लगाने लगे, "कायर, भाग रहे हैं."

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)