ट्रंप के सहयोगी पर बदसलूकी के आरोप

डोनल्ड ट्रंप
प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश में जुटे डोनल्ड ट्रंप से एक और विवाद जुड़ गया है.

फ्लोरिडा की पुलिस ने उनके सहयोगी पर एक महिला पत्रकार से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है.

कैम्पेन मैनेजर कोरे लेवान्दोव्सकी पर जान बूझ कर पत्रकार मिशेल फील्ड्स को पकड़ने और उनकी बांह मरोड़ने का आरोप लगाया गया है.

घटना इसी महीने आठ मार्च को ट्रंप की एक रैली के दौरान हुई. मिशेल तब ट्रंप से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं.

डोनल्ड ट्रंप

वीडियो फुटेज में लेवान्दोव्सकी को उन्हें पकड़ कर पीछे धकेलते देखा जा सकता है.

डोनल्ड ट्रंप की प्रवक्ता ने इस मामले में लेवान्दोव्सकी को पूरी तरह बेकसूर बताया है और उम्मीद जताई है कि कोर्ट से उन्हें राहत मिल जाएगी.

ट्रंप की प्रचार रैलियों में समर्थकों और विरोध प्रदर्शनकारियों के उधम मचाने की ख़बरें लगातार आती रही हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)