लाहौर धमाका: मरने वालों की संख्या 60 के पार

प्रकाशित

पाकिस्तान के लाहौर में हुए बम धमाके में मरने वालों की तादाद बढ़ कर 60 के पार चली गई है.

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार ने बताया है कि 280 लोगों को शेख़ ज़ैद और जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने लोगों से ख़ून देने की अपील की है.

मरने वालों की तादाद अभी और बढ़ सकती है.

स्थानीय पत्रकार आसिम नसीर के अनुसार मरने और ज़ख़्मी होने वालों में बड़ी तादाद बच्चों और औरतों की है.

लाहौर धमाका

धमाका गुलशन इक़बाल पार्क में गेट के पास हुआ.शहर के बीचोंबीच बसे इस पार्क में छुट्टी के दिन काफ़ी भीड़ होती है.

पुलिस का कहना है कि ये एक आत्मघाती धमाका मालूम होता है और अंदाज़ा है कि 7-10 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. अब तक किसी गुट ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

लाहौर धमाका

एक चश्मदीद ने बताया कि धमाके के बाद अफ़रातफ़री और भगदड़ मच गई. जिसमें बहुत से बच्चे जाने बचाने की कोशिश में भागते हुए अपने मां बाप से अलग गए.

एक और शख़्स ने पाकिस्तान के जीयो टीवी कोबताया कि वो अपने बीवी और दो बच्चों के साथ एक झूले की तरफ़ बढ़ रहा था कि अचानक धमाका सुनाई पड़ा और वो चारों ज़मीन पर गिर पड़े.

स्थानीय नागरिक हसन इमरान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि वो पार्क में टहलने गए थे, ‘’जब धमाका हुआ तो वहां के पेड़ों से ज़्यादा ऊंची ऊंची लपटें उठीं और मुझे हवा में उछले शरीर दिखाई पड़े.’’

रॉयटर्स ने ये भी ख़बर दी है कि पार्क के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाया गया है.

शहर के बीचोंबीच बसे इस पार्क में छुट्टी के दिन काफ़ी भीड़ होती है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)