यमन में आत्मघाती हमलों में 22 की मौत

यमन
प्रकाशित

यमन के दक्षिणी शहर अदन में तीन सुरक्षा चौकियों पर हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं.

चश्मदीदों के मुताबिक़ इन हमलों में दर्जनों लोग घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

एक हमले में विस्फोटकों से भरी एक एंबुलेंस सुरक्षा चौकी से टकराई जिसमें कई सैनिक और नागरिक मारे गए.

सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन का टैंक

दो अन्य हमलों में यमन में लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन के एक सैन्य अड्डे के नज़दीक सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाया गया.

चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी ली है.

लगभग एक साल से शिया हूती विद्रोहियों पर हमले कर रहे अरब गठबंधन ने बीते सप्ताह से अदन में इस्लामी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ भी अभियान शुरू किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)