चुनावी दावेदारों को ओबामा की नसीहत

प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल दावेदारों से कहा है कि वो तनाव को बढ़ावा देने से बचें.

शिकागो में रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप की रैली रद्द किए जाने के एक बाद ओबामा ने ये बात कही है.

ओबामा ने कहा कि उम्मीदवारी के दावेदार 'अन्य अमरीकियों का अपमान न करें और उनके प्रति हिंसक न हों'.

ट्रपं ने शिकागो में अपने समर्थकों और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच लड़ाई हो जाने के बाद अपनी रैली को रद्द कर दिया था.

ट्रंप के विरोधी उन पर भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाते हैं.

ओबामा ने शनिवार को डलास में डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चंदा जमा करने के रखे गए एक कार्यक्रम में चुनावी दावेदारों को नसीहत दी.

उन्होंने कहा, "चुनावी दौड़ में शामिल लोगों का ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि हम चीज़ों को बेहतर कैसे कर सकते हैं."

ओबामा ने कहा, "वे अपमान न करें, स्कूली बच्चों की तरह तंज न कसें, मनगढंत तथ्य न तैयार करें और नस्ल और धर्म के आधार पर लोगों को न बांटें."

अपने चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने आप्रवासी विरोधी रुख़ अपनाया है और मैक्सिको से लगने वाली अमरीकी सीमा पर वो दीवार खड़ी करने की बात कह रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)