यमन में बाज़ार पर हवाई हमला, 30 की मौत

प्रकाशित

यमन की राजधानी सना के नज़दीक एक बाज़ार में हुए हवाई हमले में 30 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले में 30 लोग घायल भी हुए हैं जिसमें अधिकतर आम नागरिक हैं.

अभी यह साफ नहीं है कि हमला किसने किया, लेकिन हूथी विद्रोहियों ने सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन पर हमले का आरोप लगाया है.

गठबंधन ने फिलहाल कोई भी टिप्पणी नहीं की है.

ये हमला सना के पूर्वोत्तर इलाके नेहम में हुआ. इस इलाके पर हूथी विद्रोहियों का कब्ज़ा है.

एक अज्ञात सुरक्षा स्रोत ने विद्रोहियों की समाचार एजेंसी सबा को बताया कि हमले में 60 लोग मारे गए हैं.

इस एजेंसी के अनुसार शनिवार को सना के अन्य इलाकों में भी हमले किए गए थे, लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है.

गठबंधन का लक्ष्य है कि यमन में अब्द रब्बू मंसूर हादी की मौजूदा सरकार का नियंत्रण स्थापित किया जाए और पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के समर्थक विद्रोहियों को हराया जाए.

पिछले वर्ष मार्च से शुरू हुए इस अभियान में अब तक क़रीब छह हज़ार लोग मारे जा चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इसमें से आधे से अधिक आम नागरिक हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)