बीजिंग में न्यूयॉर्क से भी अधिक अरबपति

प्रकाशित

बीजिंग न्यूयॉर्क को पछाड़ते हुए सबसे ज़्यादा अरबपतियों वाले शहरों की सूची में अव्वल हो गया है.

चीन की एक कंपनी हुरन की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन की राजधानी में ही केवल 100 अरबपति है जबिक न्यूयॉर्क में इनकी संख्या 95 है.

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन का व्यावसायिक केंद्र शंघाई पांचवे स्थान पर है.<link type="page"><caption> </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>

ये कंपनी चीन में अमीरों की आय और संपति पर नज़र रखती है. इस संस्था ने अपनी वार्षिक ग्लोबल रिच लिस्ट में पिछले पांच सालों का आंकलन किया है और अरबपतियों की आय और संपति का अमरीकी डॉलर में मूल्यांकन किया.

कंपनी के मुताबिक पहली बार बीजिंग ने न्यूयॉर्क को अरबपतियों की सूची में पीछे छोड़ा है.

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल मिलाकर देखा जाए तो चीन में अब अरबपतियों की संख्या ज्यादा है हालांकि पहले 10 अरबपतियों की सूची में अमरीका का ही वर्चस्व है.

चीन में जहां पहले 568 अरबपति थे लेकिन अब उनमें 90 नए जुड़े गए हैं जबकि अमरीका में इनकी संख्या 535 है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)