शेन वॉर्न को एनाकोंडा सांप ने काटा

शेन वॉर्न
प्रकाशित

एक रियलटी शो के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न के सिर को एक एनाकोंडा ने दबोच लिया.

"आई एम अ सेलिब्रिटी, गेट मी आउट ऑफ हेयर" शो में एक स्टंट के दौरान वॉर्न को एक एनाकोंडा ने काट लिया.

ये सांप ज़हरीला नहीं होता है.

शेन वॉर्न

शो में अफ्रीकी मेंढक, बिच्छू, काकरोच और चूहों से भरे बॉक्स के बीच से निकलने के बाद वॉर्न को सांपों का बॉक्स दिया गया.

डॉक्टर क्रिस ब्राउन ने वॉर्न को पहले ही चेताया था कि उनसे चूहे की गंध आने के कारण सांप उन्हें अपना आहार समझ सकता है.

इसके बावजूद वॉर्न ने अपना सिर बॉक्स में घुसाया और तभी एक एनाकोंडा ने उन्हें काट लिया.

शेन वॉर्न

वॉर्न का इलाज तुरंत कराया गया है और उनकी स्थिति पर नज़र रखी जा रही है.

शो के कार्यकारी प्रोड्यूसर स्टीफन टेटे के मुताबिक, "वॉर्न ने पहले ही कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा डर सांपों से लगता है और ये अद्भुत है कि सांप के काटने के बाद भी उन्होंने टास्क पूरा किया."

नेटवर्क टेन के प्रवक्ता ने कहा, "बॉक्स में अनाकोंडा, कार्न स्नेक और रैट स्नेक थे. अनाकोंडा ने उन्हें काटा जो जहरीला नहीं था, लेकिन उसके दांत इतने पैने है कि कांटने पर 100 सुइयां चुभने का दर्द देता है."

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)