नाटक का फंदा बना फांसी का फंदा

अभिनेता
इमेज कैप्शन, अभिनेता राफेल शुमाकर
प्रकाशित

इतालवी अभिनेता राफ़ेल शुमाकर को मृत घोषित कर दिया गया है. कुछ रोज़ पहले मंच पर एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान फांसी का अभिनय करते हुए दुर्घटनावश फंदा उनके गले में फंस गया था.

दरअसल 27 साल के शुमाकर पीसा के एक थिएटर में फांसी पर लटकने का अभिनय कर रहे थे, तभी एक दर्शक को लगा कि कुछ गड़बड़ हो गई है.

अभिनेता शुमाकर
इमेज कैप्शन, अभिनेता शुमाकर

पिछले शनिवार रात से शुमाकर कोमा में थे. बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

थिएटर के सुरक्षा इंतज़ामों की जांच शुरू कर दी गई है. शुमाकर की हालत लगातार बिगड़ रही थी और वह कोमा में थे.

दुर्घटना के समय शुमाकर एकल संवाद बोल रहे थे. इस संवाद के अंत में शुमाकर को गले में फंदा डालना था.

शुमाकर
इमेज कैप्शन, जिस थिएटर में ये घटना हुई वो इटली के पीसा में स्थित है

ऐसा कहा जा रहा है कि इस दृश्य के अंत में बंदूक़ का इस्तेमाल होना था, पर शुमाकर ने इस दृश्य को फांसी में तब्दील कर दिया था .

थिएटर के आर्ट डायरेक्टर गैब्रिएल डि लुका ने द डेली मेल को बताया, "हम सब इससे हैरान हैं. हममें से कोई भी यह नहीं समझ पा रहा कि यह कैसे हुआ. अब इस पर पुलिस ही कुछ बता सकती है."

अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. शुमाकर की मां और उनके नज़दीकी दोस्त आत्महत्या की आशंका से इनकार कर रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)