सोमालिया में कार बम धमाका और गोलीबारी

प्रकाशित

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक लोकप्रिय बीच पर रेस्तराओं के सामने कार बम धमाके और गोलीबारी हुई है.

बीबीसी सोमाली सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, लीडो बीच पर पहला कार बम धमाका स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार शाम 7.30 बजे हुआ और इसके बाद पांच बंदूकधारी वहां पहुंचे और गोलियां चलाने लगे.

इसके आधे घंटे के बाद वहां दूसरा कार बम धमाका हुआ. एक रिपोर्ट के अनुसार हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

सोमालिया में सक्रिय इस्लामी कट्टरपंथी संगठन अल शबाब ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है जो पहले भी देश में चरमपंथी हमलों को अंजाम देता रहा है.

अल शबाब का कहना है कि उसके लड़ाके अब भी लीडो बीच पर स्थित एक कैफे के भीतर हैं.

सोमालिया के प्रधानमंत्री ओमर अब्दीरशीद ने हमले को 'बर्बर' बताते हुए इसकी निंदा की है.

लिडो उत्तरी मोगादिशु में एक बेहद लोकप्रिय बीच है जहां बहुत से सोमाली युवा आते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>