दुनिया की 17 हैरतअंगेज़ तस्वीरें देखें

    • Author, कारा सेगेडिन
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

इंग्लैंड में स्थित झीलों के इलाक़े लेक डिस्ट्रिक्ट से लेकर सऊदी अरब के रेगिस्तान तक की ऐसी तस्वीरें शायद आपने पहले नहीं देखी होंगी.

ख़ास अंदाज़ की ये तस्वीरें सैटेलाइट से ली गईं हैं जिनमें अदभुत सफ़ेद रंग धीरे-धीरे स्लेटी रंग में घुलता दिखता है और भूरे-काले रंग की बैकग्राउंड में फ़िरोज़ी रंग अपनी ही छाप छोड़ता दिखता है.

इन तस्वीरों को देखकर आपको लग सकता है कि आप कोई आधुनिक कलाकृति देख रहे हैं. दरअसल ये तस्वीरें पृथ्वी के हज़ारों मील ऊपर से गूगल अर्थ की ली गई तस्वीरें हैं.

जैसे ऊपर की तस्वीर मांसेल आईलैंड्स की है जिस पर कोई इंसानी बसावट नहीं है. यह कनाडाई आकर्टिक द्वीप समूह का हिस्सा है. यह हिरणों के रिज़र्व के लिए भी मशहूर है.

ये तस्वीर बोलिविया की है.

समुद्र तल से 21 मीटर नीचे स्थित बास्कुनचेक रूस के आस्ट्राख़ान आबलास्ट में स्थित है.

ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड से 600 किलोमीटर दूर स्थित है अंडामूका जो दूधिया रंग के पत्थर के ख़नन के लिए मशहूर है.

किरिबाती द्वीप समूह 33 समुद्री चट्टानों और कोरल रीफ़ का देश है.

यह स्पेन के स्टेपा में ओलिव के पेड़ों के झुंड की तस्वीरे है.

सऊदी अरब के अल-हासा में प्राचीन काल से मानव बसे हुए हैं. यहां प्राकृतिक तौर पर पानी के चश्में मौजूद हैं.

ये तस्वीर मैक्सिको के बाजा कैलिफ़ोर्निया स्थित गुअरेरो नेग्रो की है. यहां स्थित नमकीन पानी की झील प्रवासी ग्रे व्हेल्स को आकर्षित करती है.

ये तस्वीर माउरीतानिया के बाउटिलमिट के रेगिस्तान की है.

न्यूज़ीलैंड के काईकोउरा प्रायद्वीप की तस्वीर देखिए. यहां लोग व्हेल्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.

यह इलाक़ा इंग्लैंड के सबसे ख़ूबसूरत इलाकों में से एक है. लेक डिस्ट्रिक्ट प्राकृतिक ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है.

दुनिया की सबसे लंबी पर्वतश्रृंखलाओं में से एक एंडीज की तस्वीर कुछ ऐसी भी नज़र आ सकती है. क्या आपने कभी ऐसा सोचा था.

पिको डेल टाइड स्पेन का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है. टेनेराइफ़ में स्थित 3,718 मीटर की ऊंचाई वाला ज्वालामुखी स्पेन का सबसे ऊंचा स्थानों में शुमार है.

मेडागास्कर का महाजांजा लोकप्रिय टूरिस्ट जगह है.

यह तस्वीर तवालु के लाफ़ांगा में नुकुफेताउ द्वीप की है.

ये तस्वीर नेपाल के शहर लुकला के पास गांव चौरीखारका की है. ये एवरेस्ट के रास्ते जाने वाले पर्वातारोहियों का लोकप्रिय ठिकाना है.

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के गाउलर रेंज़ की झील अक्रामान में एक गहरा खड्डा है.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20160108-a-view-of-earth-like-no-other" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी ट्रैवल</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>